Ghaziabad Fire News: गाजियाबाद के लोनी में भोपुरा चौक के पास हाल ही में गैस सिलेंडरों से भरे एक ट्रक में भीषण आग लग गई. यह आग इतनी भयंकर थी कि सिलेंडर एक के बाद एक धमाके के साथ फटने लगे, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई. धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी.

गैस सिलेंडरों से भरा था ट्रक
ट्रक में भरे गैस सिलेंडरों ने आग को और बढ़ा दिया. जैसे ही आग ने विकराल रूप धारण किया, इलाके में अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोग दहशत में आ गए और आसपास के क्षेत्रों में लोग अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे. दमकल विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मेहनत की. धमाकों के चलते आग बुझाने में काफी समय लगा. लेकिन, अंततः दमकलकर्मियों ने अपनी साहसिकता और तत्परता से आग पर काबू पाया…
