न्यूज़ नेटवर्क। सत्य का सामना। आईपीएल 2026 के शुरुवात में अब 3 दिन ही शेष बचे है, ऐसे में आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स को नए मालिक भी मिल गए है…

आदित्य बिरला ग्रुप के नेतृत्व वाले संघ ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम को 1.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर की रकम देकर खरीदा है. आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर्स और ब्लैकस्टोन इन्वेस्टमेंट कंपनी ने मिलकर आरसीबी फ्रेंचाइजी को 16,000 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम में खरीदा है. उन्होंने यूनाइटेड स्पीरिट्स लिमिटेड से बेंगलुरू टीम की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीद ली है…

काल सोमानी के नेतृत्व वाले ग्रुप ने राजस्थान रॉयल्स को 1.63 बिलियन डॉलर में खरीदा था, जो करीब 15,286 करोड़ रुपये के बराबर है. मगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की डील 16,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा में हुई है. इस डील के तहत आरसीबी की मेंस और वीमेंस टीम का मालिकाना हक भी इस नए ग्रुप के पास होगा…

