नई दिल्ली/सत्य का सामना/वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11:00 बजे संसद में केंद्रीय बजट पेश करेंगी। निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री के रूप में संसद में लगातार आठवीं बार बजट प्रस्तुत करेंगी। बजट सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। आज के बजट में आम आदमी को राहत मिलने की उम्मीद है।

3.O मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट है, इसमें कुछ खास ऐलान होने की उम्मीद की जा रही है , आम जनता से लेकर उद्योग जगत को इस बजट का बेसर्बी से इंतजार है।
आम जनता से खास तक ….
पीएम मोदी ने आम बजट से पहले यह संकेत दिया था इस बार गरीब, आम जनता और मिडिल क्लास के वर्गों के लिए कुछ खास ऐलान किया जा सकता है , इनकम टैक्स की सीमा और 80 सी की सीमा और होम लोन पे मिडिल क्लास नजरे गढ़ाए हुए है ।
किसानों को लेकर भी मोदी सरकार बड़ा फैसला कर सकती है , मोदी सरकार किसानों के आय बढ़ाने में प्रयासरत है सरकार किसान सम्मान निधि योजना के राशि में इजाफा कर सकती है, इसके अलावा MSP को लेकर भी बड़ा ऐलान कर सकती है….
