रजनीकांत ने “धुरंधर 2” के तारीफ के क़सीदे पढ़े कहाँ: आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का “बाप”, ट्वीट हुआ सोशल मिडिया में वायरल….

इंटरटेनमेंट

न्यूज़ नेटवर्क। सत्य का सामना

आदित्य धर की धुरंधर द रिवेंज की तारीफ हर तरफ हो रही है. बॉलीवुड ही नहीं साउथ इंडस्ट्री के एक्टर्स से लेकर डायरेक्टर्स भी धुरंधर 2 की सराहना कर रहे हैं. इसी बीच थलाइवा के नाम से मशहूर सुपरस्टार रजनीकांत ने भी आदित्य धर के लिए के स्पेशल मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने निर्देशक को बॉक्स ऑफिस का बादशाह बताया है. मंडे को एक्स पर रजनीकांत ने ट्वीट शेयर किया, जिसमें उन्होंने धुरंधर द रिवेंज की तारीफ की और आदित्य धर को बॉक्स ऑफिस का बाप बताया…

 

 

रजनीकांत ने लिखा, धुरंधर 2 क्या फिल्म थी. आदित्य धर, बॉक्स ऑफिस का बाप. रणवीर और फिल्म की कास्ट और क्रू को ढेर सारी बधाईयां. हर इंडियन के लिए देखने के लायक फिल्म. जय हिंद..

 

धुरंधर 2 निर्देशक ने इस पल को सुपरस्टार पल बताते हुए कहा, सर हम एंटरटेनमेंट को सिर्फ एक बेंचमार्क से मानते हैं. दशकों से हमें सीटी बजाने, हंसाने, रुलाने और जिंदगी को भव्य महसूस कराने वाले आप, आज भी उसी अंदाज और नजाकत के साथ यह सब कर रहे हैं. यह तो जादू है. इसलिए, जब आप ‘धुरंधर 2’ को ‘जरूर देखने लायक’ फिल्म कहते हैं, तो यह मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा ‘सुपरस्टार मोमेंट’ लगता है. यह उस इंसान का आशीर्वाद जैसा लगता है, जिसने हम सबको बड़े सपने देखना सिखाया. सर, मैं शब्दों में अपनी कृतज्ञता जाहिर नहीं कर सकता. यह बात सीधे मेरे दिल को छू गई है. जय हिंद.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *