क्या है आपका आज का राशिफ़ल आइये जाने एवं ग्रहों की दशा

Uncategorised

आज के राशियों का हाल तथा ग्रहों की चाल-

मेष- धन-संपत्ति, भागीदारी में कष्ट तथा विवाद. माता के स्वास्थ्य संबंधी चिंता. आकस्मिक हानि. राहु के उपाय-

1. ऊॅ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें.

2. शंकरजी का जल से अभिषेक करें.

3. काली चीजों का दान करें.

वृषभ- कार्यकुशल तथा साहसी. व्यवसायिक यात्रा. आय में बाधा. पार्टनर से तालमेल में कमी. बृहस्पति के उपाय के लिए –

1. ऊॅ गुरूवे नमः का जाप करें.

2. रोगियों, जानवरों तथा वृक्षों की सेवा करें.

3. साई जी के दर्शन करें.

मिथुन – आय के नये स्त्रोत बनेंगे.स्थान या नौकरी में बदलाव.पार्टनर से हानि. वातरोग से कष्ट. केतु के उपाय –

1. हल्दी, चंदन, नारियल दान करें.

2. गणपति की उपासना करें, धूप, दीप तथा नैवेद्य चढ़ायें.

3. ऊॅ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें.

कर्क – मनवांछित सफलता. भाई या सहयोगी से विवाद. आकस्मिक यात्रा.गले में कष्ट.शनि शांति के लिए –

1. ‘‘ऊॅ शं शनिश्चराय नमः’’ का जाप कर दिन की शुरूआत करें.

2. भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें.

3. उड़द या तिल या सरसों का तेल दान करें.

सिंह – शत्रु से विजय. दिये गये कर्ज की वापसी. आलस्य हानिकारक. अधिकारियों से विवाद. बचाव के लिए –

1. ऊ धृणि सूर्याय नमः का जाप कर, अध्र्य देकर दिन की शुरूआत करें.

2. लाल पुष्प, केशर, इलायची, गुड, गेहू का दान करें.

3. आदित्य ह्दय स्त्रोत का पाठ करें.

कन्या – नये अवसर की प्राप्ति. आलस्य के कारण योजना में विलंब. पारिवारिक रिश्तों में दूरी. चंद्रमा के उपाय-

1. ऊॅ सौं सोमाय नमः का जाप करें.

2. मिश्री, चावल, कपूर, का दान करें.

3. शंकरजी का जल से अभिषेक करें.

तुला – मिथ्या बोल के कारण अपमान.पत्नी से विवाद. व्यवयाय में अचानक धनहानि. शुक्र से राहत के लिए- ऊॅ शुं शुक्राय नमः का जाप करें. महामाया के दर्शन कर दिन की शुरूआत करें. सार्वजनिक सेवा करें. गायत्री मंत्र का जाप करें, स्वेत वस्त्र दान करें.

वृश्चिक – नये मोबाईल की प्राप्ति. धन खर्च के कारण कर्ज. सहकर्मियों से हानि. चंद्रमा की शांति के लिए –

1. ऊॅ श्रां श्रीं श्रीं एः चंद्रमसे नमः का जाप करें.

2. दूध, चावल, शंख का दान करें.

3. श्री सूक्त का पाठ करें धूप तथा दीप जलायें.

धनु – अचानक धन प्राप्ति. मित्रों से धन की हानि.मंगल की शांति के लिए –

1. ऊॅ अं अंगारकाय नमः का जाप करें.

2. हनुमानजी की उपासना करें.

3. मसूर की दाल, गुड या तांबा दान करें.

4. तुलसी को जल चढ़ायें तथा तुलसी का सेवन करें.

मकर – धार्मिक कार्य में धन खर्च. मित्र तथा भाई-बहनों से अनबन. शनि से उत्पन्न कष्ट के लिए –

1. ‘‘ऊॅ शं शनिश्चराय नमः’’ का जाप कर दिन की शुरूआत करें.

2. भगवान आशुतोष का रूद्धाभिषेक करें.

3. उड़द या तिल या सरसों का तेल दान करें.

कुंभ – सत्ता पक्ष से लाभ. आलस्य के कारण दैनिक रूटिन में अनियमित. कंधे, कान में दर्द. राहु कृत दोषों की शांति के लिए –

1. ऊॅ रां राहवे नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें.

2. धतूरे की माला शिवजी में चढ़ायें.

मीन – धन का संकट. पारिवारिक तथा मानसिक अशांति. पिता को कष्ट. बृहस्पतिकृत अनिष्ट की शांति के लिए –

1. ऊॅ गुरूवे नमः का जाप करें.

2. मीठे पीले खाद्य पदार्थ का सेवन करें तथा दान करें.

पंडित- प्रिय शरण त्रिपाठी ज्योतिषाचार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *