राजधानी रायपुर : टी 20 वर्ल्ड कप के पहले “रायपुर पुलिस” को मिली बड़ी- सफलता,ऑनलाइन सट्टा खेलते “सटोरियों” को किया गिरफ्तार, मौक़े से 37 लाख 50 हजार सहित 92 लाख की मशरुका बरामद..

खबरें आज की

राजधानी रायपुर। न्यूज़ नेटवर्क। सत्य का सामना : पुलिस कमिश्नर डॉ. डॉक्टर संजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित तुकाराम कांबले के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में T20 वर्ल्ड कप के पूर्व पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है जिसमें ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट से सट्टा खेलते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

फोटो : बरामद राशि

 

आरोपियों के पास से 37 लाख-50हजार नगद बरामद किया गया है साथ ही 10 नग मोबाइल और तीन चारपहिया वाहन थार और एक नेक्सा XL06 भी बरामद किया गया है,तथा 92 लाख 50 हजार रूपये की मशरुका जब्त की गई है…

 

 

अपराधी के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 30/ 26 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7, 112 (2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर करवाई किया गया है…

 

 

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम राखबदेव पाहुजा, पियूष जैन, जीतेन्द्र कुमार कृपलानी, दीपक अग्रवाल, कमल राघवनी एवं सचिन जैन होना बताया है…

 

 

बैटिंग वेबसाइट के तार महाराष्ट्र मध्य प्रदेश एवं अन्य राज्यों से जुड़ी होने के संकेत प्राप्त हुए हैं तकनीकी सबूत एकत्रित कर सीख रही अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *