Kingful discover ने पेश की मार्केट में इलेक्ट्रिक ई सायकल, एक चार्ज पे 96 किलोमीटर का दावा…

खबरें आज की व्यापार

सत्य का सामना/ kingful discover ने अपनी नई टॉर्क-सेंसिंग इलेक्ट्रिक बाइक सीरीज Discover 2.0 को पेश किया है, जिसमें दो मॉडल शामिल हैं – Discover 2.0 (स्टेप-ओवर फ्रेम) और Discover ST 2.0 (स्टेप-थ्रू फ्रेम)। कंपनी के मुताबिक, दोनों मॉडल्स ऑल-टेरेन राइड के लिए डिजाइन किए गए हैं और इनमें 750W Bafang रियर हब मोटर, 85Nm टॉर्क और 48V 15Ah सैमसंग बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर करीब 60 मील (करीब 96 Km) तक की रेंज देने का दावा करती है। 26×4 इंच फैट टायर्स, हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक्स इसकी खासियत है…

 

 

दोनों ई-बाइक मॉडल्स की कीमत $1,299 (लगभग 1.13 लाख रुपये) रखी गई है। कंपनी सीमित समय के लिए दो बाइक्स खरीदने पर $200 की एक्स्ट्रा छूट भी दे रही है। Discover 2.0 मॉडल Space Grey कलर में मिलेगा, जबकि ST 2.0 वेरिएंट White और Pink कलर में उपलब्ध होगा। ये बाइक्स फिलहाल कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

 

 

 

Discover 2.0 सीरीज में लगी 48V 22A कंट्रोलर वाली मोटर 35-डिग्री तक की चढ़ाई चढ़ने में सक्षम है। राइडर इसमें 5 पेडल-असिस्ट लेवल चुन सकते हैं या फिर थ्रॉटल मोड से सीधे क्रूज कर सकते हैं। TROG-1B टॉर्क सेंसर पेडल इनपुट को रियल-टाइम में मापकर तुरंत मोटर पावर एडजस्ट करता है, जिससे राइड स्मूद और एफिशिएंट रहती है। बाइक्स की टॉप स्पीड डिफॉल्ट रूप से 28mph (क्लास 3) है, जिसे जरूरत पड़ने पर क्लास 2 मोड में बदला जा सकता है।

 

Kingbull ई-बाइक के बैटरी पैक को फ्रेम के डाउनट्यूब में माउंट किया गया है। यह रिमूवेबल, लॉक करने योग्य और UL-सर्टिफाइड है, साथ ही 3.0A फास्ट चार्जर से चार्ज होती है। कंपनी का दावा है कि टॉर्क सेंसर बैटरी का इस्तेमाल सही समय पर सही पावर देने के लिए करता है, जिससे रेंज और बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *