मुंबई। न्यूज़ नेटवर्क। सत्य का सामना: रविवार की रात बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के घर में चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जुहू इलाके में उनके घर के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है। खबरों के मुताबिक अभी तक किसी के हताहत की सूचना नहीं है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है…

स्थानीय लोगों के अनुसार, आधी रात के बाद गोली जैसी आवाजें सुनते ही पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं. सुबह तक पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात रही और पूरे इलाके की जांच की गई. अब इस
देर रात हुई घटना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वारदात रविवार रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच हुई है. दावा किया जा रहा है कि चार गोलियों की आवाजें सुनी गईं, लेकिन फायरिंग किसने की और कितने लोग इसमें शामिल थे, यह अब तक साफ नहीं हो सका है. आरोपी घटना के बाद फरार बताए जा रहे हैं.
पुलिस की आधिकारिक पुष्टि
मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने भी फायरिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि इमारत पर किसी ने गोली चलाई है. मामले की जांच के लिए जोनल पुलिस और क्राइम ब्रांच को लगाया गया है.
100 से अधिक CCTV खंगाल रही पुलिस
रोहित शेट्टी के घर में दो एंट्री गेट हैं और पूरी इमारत में 10 से ज्यादा CCTV कैमरे लगे हुए हैं. जांच के तहत क्राइम ब्रांच की 4 से 5 टीमें आसपास लगे 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके. पुलिस हमलावरों के फरार होने के रास्ते का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है.
