IndvsSA 4th t20: घने कोहरे की वजह से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में एक गेंद बिना फेके ही मैच हुआ रद्द, सीरीज का आखिरी मैच 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जायेगा…

खबरें आज की

लखनऊ /स्पोर्ट्स डेस्क /सत्य का सामना / इकाना अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच IDFC first सीरीज बैंक के चौथा t20 मैच घने कोहरे की वजह से एक गेंद बिना फेके ही रद्द होगा गया। अम्पायरो ने 6 बार मौसम की जाँच की रात 9.25 को आखिरी बार जाँच करने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला किया…

 

भारत पांच मैचों की सीरीज़ में 2-1 से आगे है.इससे पहले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टॉस में देरी हुई. पहले निर्धारित समय के अनुसार टॉस शाम छह बजकर 30 मिनट पर होना था लेकिन पहले इसे 20 मिनट के लिए टाला गया और फिर छह बजकर 50 मिनट पर हुए निरीक्षण के दौरान अगला निरीक्षण सात बजकर 30 मिनट पर करने का फैसला किया गया, लेकिन अंपायर संतुष्ट नहीं दिखें. इसके बाद 8, 8:30 और 9 बजे इंस्पेक्शन हुआ लेकिन वो बेनतीजा रहा. इसके बाद आखिरी इंस्पेक्शन 9:25 बजे हुआ और मैच को लेकर फाइनल फैसला लिया गया..

 

 

T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 2025 के नियमों के तहत बारिश या कोहरे जैसी खराब विजिबलिटी की स्थिति में मैच प्रभावित होने पर ओवरों की कटौती के लिए स्पष्ट नियम और दिशानिर्देश तय किए गए हैं. इन नियमों का उद्देश्य खेल को सही तरीके से पूरा करना और खिलाड़ियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *