T20 world cup: भारत और इंग्लैंड के बीच आज सेमीफाइनल का महामुकाबला, कौन मारेगा बाज़ी, किसकी होंगी विदाई?

खबरें आज की खेल जगत

स्पोर्ट्स डेस्क। सत्य का सामना।टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-2 में टीम इंडिया की टक्कर आज इंग्लैंड के साथ है. मुंबई का वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से मैच खेला जाएगा. इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी. सूर्या ब्रिगेड सेमीफाइनल मैच जीतने के लिए तैयार है. आइए जानते हैं टीम इंडिया का इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड कैसा है?

 

 सेमीफाइनल में बराबरी पर है मुकाबला

भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने शुरुआती 4 मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की थी जबकि सुपर 8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका से हार मिली थी लेकिन भारत ने सुपर-8 के अपने अगले मैच में जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर और अपने अंतिम सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है. भारतीय टीम छठी बार सेमीफाइनल में पहुंची है. उधर, इंग्लैंड टीम सुपर-8 राउंड के अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है. टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम का दो बार सेमीफाइनल में इंग्लैंड से सामना हुआ है. इसमें एक बार भारत और दूसरी बार इंग्लैंड को जीत मिली है. इस तरह से दोनों टीमों को रिकॉर्ड 1-1 की बराबरी पर हैं. टीम इंडिया ने साल 2022 में इंग्लैंड से 10 विकेट से सेमीफाइनल मैच हारने के बाद साल 2024 में खेले गए सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर हिसाब बराबर कर लिया था. अब तीसरी बार दोनों टीमें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आमने-सामने हैं. अब एक बार और अंग्रेजों को हराकर भारतीय टीम टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल का टिकट कटाना चाहेगी।

 

 

टी-20 वर्ल्डकप 2026 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, ईशान किशन, रिंकू सिंह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा,

 

टीम-20 वर्ल्डकप 2026 के लिए इंग्लैंड की टीम

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम करन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल सॉल्ट, जोश टंग और ल्यूक वुड.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *