
न्यूज़ नेटवर्क। सत्य का सामना शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए रोमांचक IPL मुकाबले में RCB ने मुंबई इंडियंस को आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच इतना रोमांचक रहा कि अंतिम गेंद तक दर्शकों की सांसें थमी रहीं।
RCB और MI के बीच हुई कांटे की टक्कर ने क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर मनोरंजन दिया। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने हर चौके-छक्के पर जमकर उत्साह दिखाया। मुकाबला खत्म होते ही स्टेडियम के बाहर RCB समर्थकों का जश्न देखने लायक था। बच्चे, महिलाएं और युवा जीत की खुशी में झूमते नजर आए।
दर्शकों ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मुकाबला IPL के सबसे रोमांचक मैचों में से एक रहा। कई फैंस ने कहा कि आखिरी ओवर तक यह अंदाजा लगाना मुश्किल था कि जीत किस टीम की होगी।
रायपुर में आयोजित इस हाई-वोल्टेज मुकाबले ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि लोगों की भावनाओं से जुड़ा एक बड़ा उत्सव है।

आखिरी गेंद तक चला रोमांच, आरसीबी ने मुंबई को 2 विकेट से हराया
आईपीएल के बेहद रोमांचक मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने Mumbai Indians को आखिरी गेंद पर 2 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 167 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और Virat Kohli बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद Jacob Bethell ने 27 रन, Devdutt Padikkal ने 12 रन और कप्तान Rajat Patidar ने 8 रन बनाए।
मध्यक्रम में Krunal Pandya ने शानदार जिम्मेदारी निभाते हुए 46 गेंदों में 73 रनों की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं विकेटकीपर Jitesh Sharma ने 12 गेंदों में 18 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया।
मुंबई की ओर से Corbin Bosch और Deepak Chahar ने अहम विकेट लिए, लेकिन अंत में आरसीबी के बल्लेबाजों ने संयम बनाए रखा और आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर ली।
इस जीत के बाद आरसीबी समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और सोशल मीडिया पर टीम की जीत का जश्न छा गया।
