नई दिल्ली /सत्य का सामना / देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस में शामिल इंडिगो की पूरे भारत में दिल्ली मुंबई समेत प्रमुख शहरों में हजारों फ्लाइट रद्द होने की वजह से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था करीब एक हजार से अधिक फ्लाइट रद्द हुई है। चारो ओर अफरातफरी मची हुई थी।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय(DGCA) ने indgio के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को कारण बताओ नोटिस जारी किया था उन्हे 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण का निर्देश दिया गया था। सोमवार को इंडिगो ने नोटिस का जवाब दिया है। इंडिगो की ओर से नोटिस में कहाँ गया है की ” हमें बहुत अफ़सोस है यात्रियों को तकलीफ हुई इसके लिए हम सभी यात्रियों से तहे दिल से माफ़ी मांगते है”
इंडिगो ने आगे कहाँ की फ्लाइट रद्द होने एवं देरी की मुख्य वज़ह तकनीकी समस्याए, खराब मौसम (विंटर शेड्यूल) और पायलट की कमी बताया और साथ ही रिफंड री शेड्यूलिंग का आश्वासन दिया है…
