रायपुर : रात का सन्नाटा, ट्रक से वसूली और गेट बंद कर कार्यालय में धमाचौकड़ी, फिर भी युवक का मन नहीं भरा तो कर्मचारी के दुपहिया वाहन को किया पार, मामला बंगोली स्थित खनिज चौकी का…

खबरें आज की रायपुर राजधानी

 

 

राजधानी रायपुर / बंगोली / सत्य का सामना / रायपुर जिले में चोरो का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। घटना दिनांक 28/11/25 का है जब रात दो से तीन बजे के बीच बंगोली (मुरा ) स्थित खनिज जाँच चौकी में कार्यरत कर्मचारी प्रेम कुर्रे की दोपहिया वाहन CGO4MC 8930 को अज्ञात युवक ने पार कर दिया। दोपहिया वाहन को चोरी करने से पहले युवक ने खनिज चौकी की गेट को बाहर से बंद किया और कुछ देर बाद बोरा लेकर मुख्य मार्ग में आकर बड़े बेखौफ अंदाज में आकर ट्रक को रोककर वसूली की यह पुरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई….

 

 

खनिज चौकी में कार्यरत कर्मचारी प्रेम कुर्रे ने बताया की 28 नवंबर की रात 2 से तीन बजे के बीच एक अज्ञात युवक ने गेट को बाहर से बंद कर धमाचौकड़ी मचाई और गालीगलौच करते हुए ट्रक से वसूली की और फिर कर्मचारी की डीलक्स दुपहिया वाहन लेकर फरार हो गया….

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *