IPL 2026 : उर्वील के तूफान में उड़ी लखनऊ सुपर जाएंट्स, चेन्नई ने बढ़ाये प्लेऑफ़ की ओर कदम….

IPL2026 खबरें आज की

रायपुर/आईपीएल डेस्क: Chennai Super Kings ने रोमांचक मुकाबले में Lucknow Super Giants को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने 19.2 ओवर में 208/5 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

 

मैच में सबसे बड़ा आकर्षण रहे युवा बल्लेबाज़ Urvil Patel, जिन्होंने मात्र 23 गेंदों में 65 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी में 2 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उर्विल ने मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट खेलते हुए लखनऊ के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की।

 

चेन्नई की शुरुआत भी शानदार रही। Sanju Samson ने 14 गेंदों में 28 रन बनाए, जबकि कप्तान Ruturaj Gaikwad ने 42 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अंत में Shivam Dube और P. Veer ने टीम को जीत तक पहुंचाया।

 

वहीं पहले बल्लेबाज़ी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 203/8 रन बनाए। टीम की ओर से Josh Inglis ने 33 गेंदों में 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इसके अलावा Shahbaz Ahmed ने 43 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

 

चेन्नई की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर उर्विल पटेल की बल्लेबाज़ी की जमकर चर्चा हो रही है और फैंस उन्हें टीम का नया “फिनिशर” बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *