डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना /भारतीय रिजर्व बैंक ने एक बार फिर से आम आदमी को राहत देते हुए रेपो रेट में कटौती की है। केंद्रीय बैंक के अनुसार वित्त वर्ष 2026 के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान भी 6.8%से बढाकर 7.3% कर दिया है जबकि महंगाई का अनुमान 2.6% से घटाकर 2% होने की उम्मीद है……

भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की अपनी पांचवी मौद्रिक नीति के नतीजों का ऐलान कर दिया है। गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को रेपो रेट में कटौती करते हुए आम आदमी को राहत दी और भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर शानदार तस्वीर पेश की…..
ब्याज दरों में कटौती से लोन की घट सकती है ईएमआई
गवर्नर को उम्मीद है कि रेपो रेट में किए गए बदलाव का असर लंबी अवधि की ब्याज दरों पर भी पड़ेगा। आसान शब्दों में कहें तो, आरबीआई द्वारा सस्ता किए गए कर्ज का फायदा बैंक अब होम लोन या बिजनेस लोन की ब्याज दरें घटाकर ग्राहकों को दे सकते हैं।
ग्राहकों को कितने रुपये की हो सकती है बचत
यदि किसी ने 50 लाख रुपये का लोन 8.5 प्रतिशत की ब्याज दर से 20 साल के लिए लिया है और आरबीआई यदि 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा करती है तो उसकी ईएमआई कम हो जाएगी, जैसे कि पुराने ब्याज दर 8.5 प्रतिशत पर 43,391 रुपये की ईएमआई देनी पड़ती है, और ब्याज दरों पर कटौती के बाद नई ब्याज 8.25 प्रतिशत पर 42,603 रुपये हो जाएगी, जिसमें महीने में 788 रुपये की बचत और साल भर में 9,456 रुपये की बचत होगी। यदि आप ने 5 लाख रुपये का कार लोन 12 प्रतिशत की ब्याज दर पर लिया है तो 11,282 रुपये पुरानी ईएमआई पर देने पड़ रहे हैं, यदि कटौती हुई तो कार लोन की नई ईएमआई 11,149 रुपये होगी। जिसमें 133 रुपये महीने के और साल भर में 1,596 रुपये की बचत होगी
भारतीय इकोनॉमी का ‘गोल्डीलॉक्स’ मूमेंट होगा साबित
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि वित्त वर्ष की पहली छमाही में 8% की जीडीपी ग्रोथ और कम होती महंगाई दर एक आदर्श स्थिति है। इसे उन्होंने ‘गोल्डीलॉक्स’ काल कहा है। इसका मतलब है कि भारत तेज विकास की पटरी पर है और महंगाई भी काबू में है, जो भविष्य के लिए बहुत
जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाया
अर्थव्यवस्था की मजबूती को देखते हुए आरबीआई ने पूरे वित्त वर्ष 2026 (FY26) के लिए जीडीपी ग्रोथ का अनुमान बढ़ा दिया है। आरबीआई ने पूर्व में 6.8% की वृद्धि दर का अनुमान जताया था। अब इसे बढ़ाकर 7.3% कर दिया गया है। केंद्रीय बैंक का मानना है कि विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में जारी तेजी से विकास दर अनुमान से बेहतर रहेगी।
महंगाई के मोर्चे पर बड़ी जीत
आम आदमी के लिए सबसे अच्छी खबर महंगाई के मोर्चे पर है। गवर्नर ने कहा कि अक्तूबर के बाद से महंगाई में तेजी से गिरावट आई है। नए अनुमानों में आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए महंगाई का अनुमान 2.6% से घटाकर अब सीधा 2% कर दिया है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपकी जेब पर बोझ और कम हो सकता है।
