बीजापुर / छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलो को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलो ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 18 नक्सलियों को ढेर किया है। यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमा पर हुई है..

सुरक्षाबलो ने 18 माओवादियों के शव बरामद किए है। इस दौरान DRG( डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड ) के तीन जवान शहीद हुए है।
माओवादियों से भरी मात्रा में हथियार बरामद किये गए है। यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ में चल रहे नक्सलवाद के खिलाफ अभियान का हिस्सा है। गृहमंत्री अमित शाह जी ने यह पहले ही साफ कर दिया है की मार्च 2026 तक हम देश से पुरी तरह से नक्सलवाद का सफाया करेंगे….
