आभूषणो के शौकीनो के लिए खुशखबरी, सोने चांदी के दामों में आई गिरावट..

खबरें आज की

डिजिटल डेस्क/ सत्य का सामना/नई दिल्ली

शादियों का सीजन में सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर है. नवंबर की शुरुआत में वंडिंग सीजन शुरू होने से पहले ही सोने -चांदी के दामों में गिरावट आई है. ऐसे में अगर आप गोल्ड ज्वेलरी खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह बढ़िया मौका हो सकता है..

 

 

भारत में शादी और खास मौकों पर सोना-चांदी की खरीदारी का पुराना रिवाज है. निवेशक भी इसे हमेशा सुरक्षित ऑप्शन मानते हैं. गिरती कीमतों का फायदा उठाकर आप कम दाम में खरीदारी कर सकते हैं. चलिए जान लेते हें आज सोना-चांदी कितना सस्ता हुआ है और किस भाव पर मिल रहा है..

 

MCX पर सोने-चांदी हुआ इतना सस्ता

4 नवंबर दोपहर 12:30 बजे के अपडेट के मुताबिक, एमसीएक्स (MCX) पर 5 दिसंबर एक्सपायरी वाला गोल्ड ₹120,685 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले बंद भाव ₹121,409 से करीब ₹724 सस्ता है. यानी सोने में 0.6% की गिरावट दर्ज की गई.

 

वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है. 4 नवंबर दोपहर 12:32 बजे चांदी ₹145,924 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी, जो पिछले बंद भाव ₹147,758 से ₹1,834 कम है. यानी चांदी 1.24% टूटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *