विशाखापट्टनम/स्पोर्ट्स डेस्क /सत्य का सामना / भारत और साउथ अफ्रीका के बीच आईडीएफसी बैंक सीरीज का आखिरी मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए है यह मुकाबला करो या मरो वाला है जो भी टीम में मैच जीतेगी वह सीरीज में कब्जा करेगी। पहले मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनो से हराया था वही रायपुर में भारत को 4 विकेट से हराकर साउथ अफ्रीका के हौसले बुलंद है।

साउथ अफ्रीका भारत में अपना रिकॉर्ड दुरुस्त करना चाहेगी पिछले 10 सालों में साउथ अफ्रीका ने भारत में कोई सीरीज नहीं जीती है साल 2015 में एडीबी विलियर्स की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने सीरीज 3-2 से अपने नाम की था उसे समय भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे…
प्लेइंग XI को लेकर ऐसा बन रहा समीकरण
भारत संभावित इलेवन – यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
साउथ अफ्रीका संभावित प्लेइंग XI- क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रुबिन हरमन/ रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन
