छत्तीसगढ़ : धान खरीदी ने पकड़ी अपनी रफ़्तार, हड़ताल का कोई असर नहीं..

खबरें आज की रायपुर राजधानी

छत्तीसगढ़ /डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना / छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि 15 नवंबर से कर्मचारी संघ के हड़ताल से प्रदेश में खरीदी की शुरुवात नहीं हुई थी किन्तु शासन द्वारा खरीदी के लिए प्रभारी नियुक्त किये जाने से धान खरीदी ने रफ़्तार पकड़ लिया है। इस बार प्रदेश भर में 2739 खरीदी केंद्र बनाये गए है….

 

 

छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन मौसम 2025-26 के लिए धान की खरीदी 15 नवंबर से शुरू हो गई. प्रति क्विंटल 3100 रुपये के दाम से प्रदेश के किसानों से धान की खरीदी की जाएगी. इसके लिए प्रदेश भर में 2739 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं. उपार्जन सोमवार से शुक्रवार तक होगा.

 

 

160 लाख मैट्रिक टन होगी धान की खरीदी

सरकार की ओर से निर्धारित मात्रा के अनुसार, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 160 लाख मीट्रिक टन की जाएगी. गोदाम स्तर पर खाद्यान्न की गुणवत्ता का परीक्षण उपार्जन एजेंसी के गुणवत्ता सर्वेयर द्वारा स्टेक लगाने के पहले किया जाएगा.

 

कब तक होगी छत्तीसगढ़ में धान की खरीदी

छत्तीसगढ़ सरकार धान की खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक करेगी. वहीं किसान सोमवार से शुक्रवार तक केंद्र में धान बेच सकते हैं…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *