बांग्लादेश ब्रेकिंग /डिजिटल डेस्क / बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री और अवामी लीग की अध्यक्ष शेख हसीना को मानवता के विरुद्ध अपराध का दोषी बताते हुए आईसीटी ने फांसी की सजा का ऐलान किया है। बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (आईसीटी) की तीन सदस्य पीठ ने दोपहर सोमवार को यह फैसला सुनाया। इस फैसले के बाद एक तरफ खुशी देखी गई दूसरी तरफ हिंसा भड़क उठी बांग्लादेश अवामी लीग इस फैसले के खिलाफ मुखर हो गई तोड़फोड़ की है वही बांग्लादेश में जुलाई हिंसा के दौरान तख्ता पलट के दौरान सत्ता में आई यूनुस सरकार ने फैसले का स्वागत किया है…

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) सोमवार को मौत की सजा सुनाई है। शेख हसीना के खिलाफ पिछले साल छात्रों के प्रदर्शन पर कार्रवाई को लेकर मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी ठहराया गया।
सजा सुनाये जाने पे क्या बोला भारत
बयां में कहा गया है कि भारत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के संबंध में बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल द्वारा सुनाए गए फैसले पर ध्यान दिया है। एक निकट पड़ोसी होने के नाते, भारत बांग्लादेश के लोगों के सर्वोत्तम हितों, जिसमें उनके देश में शांति, लोकतंत्र, समावेशिता और स्थिरता शामिल है, के लिए प्रतिबद्ध है। हम इस दिशा में सभी हितधारकों के साथ हमेशा रचनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे।
