बीकानेर की धरती से पीएम मोदी ने कई परियोजनों का लोकार्पण और शिलान्यास किया …..

खबरें आज की

बीकानेर/प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 22 मई को राजस्थान के बीकानेर में देश को एक और बड़ी सौगात दिया। पीएम 100 से ज्यादा आधुनिक अमृत स्टेशन, कई रेल लाइनों का विद्युतीकरण और नई एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत किया और 26 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई अहम परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पण किया। पीएम मोदी का यह दौरा रेलवे के अलावा सड़क, ऊर्जा, जल और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों में बड़े बदलाव लाने वाला है।

 

प्रदेश को मिली 26,000 करोड़ की सौगातें

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान के विकास को गति देने वाली कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं और नई योजनाओं की नींव रखी। बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
वहीं, 6 रेल लाइनों के विद्युतीकरण राष्ट्र को समर्पित किया। ये- सूरतगढ़-फलोदी (336 किमी), फुलेरा-डेगाना (109 किमी), उदयपुर-हिम्मतनगर (210 किमी), फलोदी-जैसलमेर (157 किमी), समदड़ी-बाड़मेर (129 किमी), चूरू-सादुलपुर (58 किमी) रेल लाइन की आधारशिला रखी।
बता दें, आज बीकानेर में 7 सड़क परियोजनाएं (4850 करोड़ रुपये की लागत से) राष्ट्र को समर्पित की गई। बीकानेर, नावा, डीडवाना, कुचामन में सौर ऊर्जा और ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया। वहीं, राजसमंद, प्रतापगढ़, धौलपुर और भीलवाड़ा में नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन किया, साथ ही पाली और झुंझुनू में जल परियोजनाओं की सौगात दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *