मुंबई /सत्य का सामना / सुपरस्टार शाहरुख़ खान शूटिंग करते हुए चोट का शिकार हो गए है, अभिनेता आगामी फ़िल्म किंग की गोल्डन टोबैको स्टूडियो में शूटिंग कर रहे थे तभी एक्शन दृश्य में शूटिंग के दौरान घायल हो गए..

सूत्रों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में आगामी फिल्म “किंग” के लिए ज़बरदस्त एक्शन दृश्यों की शूटिंग के दौरान एक दुर्घटना का शिकार हो गए। उन्हें “तत्काल” इलाज के लिए अमेरिका ले जाया गया और उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।

इस दुर्घटना में शाहरुख़ को मांसपेशियों में चोट लगने की खबर है और वह अब इलाज के लिए अमेरिका में हैं। मामले से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सुपरस्टार सितंबर या अक्टूबर में शूटिंग फिर से शुरू करने से पहले काम से एक महीने का ब्रेक लेंगे ।
