मुंबई / सत्य का सामना / मुंबई के मीरारोड में एक दुकानदार की पिटाई करने पे महाराष्ट्र में मामला तूल पकड़ता जा रहा है बीजेपी नेता महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने मिडिया से बात करते हुए हमला बोला है अगर मनसे के कार्यकर्ता में दम है तो मोहम्मद अली रोड, नलबाजार जाकर अपनी मर्दानगी दिखाए एक गरीब हिन्दू पे मर्दानगी दिखा रहे, महाराष्ट्र की सरकार हिंदूत्व की सरकार है और सबको साथ ले के चलने वाली सरकार है…

नितेश राणे ने जताया MNS पर रोष
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। राणे ने कहा कि राज्य सरकार इस घटना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि मराठी नहीं बोलने पर किसी के साथ इस तरह का सलूक बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मीडिया से कहा कि इन लोगों ने गरीब हिन्दुओं को मारा है। उन्होंने कहा कि अगर उनमें इतनी ही हिम्मत है तो नल बाजार, मोहम्मद अली रोड या मालवणी जैसे इलाकों में जाकर कहें कि मराठी बोलो। क्या वहां भी ऐसी हिम्मत दिखा सकते हो? उन्होंने कहा कि आमिर खान और जावेद अख्तर क्या मराठी में बोलते हैं? वहां तो कोई कुछ नहीं कहता। पूर्व सीएम नारायण राणे के बेटे नितेश राणे अपने फायरब्रांड अंदाज के लिए जाने जातेहै..

