MP news : अब तक की सबसे वजनी बच्चे को महिला ने दिया जन्म….

अजब गजब खबरें आज की

सत्य का सामना/ Indore News: इंदौर के सरकारी पीसी सेठी अस्पताल में शुक्रवार को एक 24 वर्षीय महिला ने 5.43 किलो की बच्ची को जन्म दिया। यह अब तक मध्यप्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में जन्मा सबसे वजनी नवजात है।

 

फोटो : नवजात बच्ची

 

शहर के सरकारी पीसी सेठी अस्पताल में शुक्रवार को एक असाधारण डिलीवरी हुई। यहां एक महिला ने 5.43 किलो वजनी नवजात बच्ची को जन्म दिया, जो अब तक मध्यप्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में जन्मा सबसे भारी बच्चा है। 24 वर्षीय मां रीता पति नंदकिशोर का वजन 90 किलो है और वह हाई ब्लड प्रेशर, प्री-एक्लेम्पसिया व शरीर में सूजन जैसी कई जटिल स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। डॉक्टरों ने मामले को हाई रिस्क बताते हुए सामान्य प्रसव को असंभव माना और सिजेरियन डिलीवरी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *