न्यूज़ नेटवर्क। सत्य का सामना। धुरंधर 2 की सफलता ने बॉक्स ऑफिस में झंडे गाड़ दिए है। महज 7 दिनों में फ़िल्म ने सिर्फ भारत में 750 करोड़ की कमाई कर ली है वही ओवरसीज मार्केट की बात करे तो फ़िल्म ने अब तक 230 करोड़ कमा लिए है….
हाल फिलहाल में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत ने फ़िल्म की तारीफ की और कहाँ की “आदित्य धर बॉक्स ऑफिस के बाप है ” और यह फ़िल्म सभी भारतियो को देखनी चाहिए देखते ही देखते यह ट्वीट सोशल मिडिया में वायरल हो गया….

अगर हम पहले दिन से लेकर 7 दिनों की कमाई की बात करे तो धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू से करीब 43 करोड़ कमाए, पहला दिन 102.55 करोड़, दूसरा दिन 80.72 करोड़, तीसरा दिन 113 करोड़, चौथा दिन 114.85 करोड़ पाँचवा दिन 65 करोड़ और छटवें दिन 56.60 करोड़ की कमाई की इस तरह 6 दिनों की नेट कमाई 575.72 करोड़ और ग्रास कमाई 687 करोड़ रही, और फ़िल्म के 7 वें दिन के हाफ टाइम तक करीब 40 करोड़ है इस तरह फ़िल्म ने करीब भारत में 727 करोड़ कमाए….
ओवरसीज मार्केट की बात करे तो फ़िल्म ने धुआँधार प्रदर्शन करते हुए अब तक 230 करोड़ कमा लिए है, और कुल मिलाकर धुरंधर की कमाई सात दिनों में 957 करोड़ हो चुकी है….
दंगल के रिकॉर्ड तोड़ने के करीब धुरंधर 2
जिस तरह से धुरंधर 2 ने अपनी शुरुआत की है ऐसा लगता है की आसानी से दंगल का रिकॉर्ड तोड़ देगी। दंगल का ओवरआल कमाई 2027 करोड़ है उसके बाद बाहुबली 2 की कमाई 1820 करोड़ है तीसरे नंबर पे पुष्पा है जिसकी कमाई करीब 1700करोड़ है। धुरंधर अभी कम से कम 50 दिन और चलेगी, 7 दिनों में 900 करोड़ तो 50 दिनों में क्या होगा आप अंदाजा लगा सकते है। धुरंधर 2 की रफ़्तार को देखते हुए यह लग रहा है की आसानी से यह मूवी सभी रिकॉर्ड को ब्रेक कर देगी..

