मुंबई /सत्य का सामना / यश राज प्रोडक्शन एक बार फिर से रोमांटिक लव स्टोरी “सैयारा ” लेकर आ रही है जिसमें फैन्स का क्रेज़ सर चढ़कर बोल रहा है, यश राज प्रोडक्शन हमेशा से न्यूकमर के डेब्यू के लिए जानी जाती है इस बार सैयारा से अहान पाण्डेय और अनीत पड्डा हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रहे है फ़िल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी है जिसमें एक राइटर और सिंगर की कहानी को दिखाया गया है l 18 जुलाई 25 को यह फ़िल्म रिलीज़ होंगी….

फ़िल्म का निर्देशन रोमांटिक फ़िल्म के लिए मशहूर मोहित सूरी कर रहे है जिन्होंने आशिकी 2 जैसी बेमिसाल मूवी दी है फ़िल्म यश राज के बैनर तले बन रही है, स्टोरी और स्क्रीनप्ले संकल्प सदानाह का है और फ़िल्म के निर्माता अक्षय विधानी है….
