मुंबई/ Jolly LLB 3 Trailer: अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का ट्रेलर बुधवार, 10 सितंबर को रिलीज कर दिया गया है। कहानी एक केस की है और कोर्ट में 2-2 जॉली हैं। कॉमेडी के साथ जबरदस्त कलेश भी होगा। 3 मिनट 5 सेकेंड का वीडियो छा गया है। फिल्म 9 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। क्या आपने देखा ट्रेलर? चलिए आपको बताते है फिल्म से जुड़ा लेटेस्ट अपडेट।

अक्षय कुमार ने शेयर किया अनोखा ट्रेलर नोट
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्रेलर शेयर करते हुए, अक्षय कुमार ने प्रशंसकों को आने वाले पागलपन का अंदाज़ा दिया। उन्होंने लिखा, “जब दो जॉली होंगे सामने, तो होगा डबल – कॉमेडी, अराजकता और क्लेश! #JollyLLB3 का ट्रेलर अभी रिलीज़ हुआ है। #JollyLLB3 सिनेमाघरों में 19 सितंबर को। #JollyVsJolly” यह एक लाइन फिल्म का सार है, दो जॉली, दोगुना ड्रामा।
ट्रेलर 👇
