SSMB29update : दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली 15 नवंबर को करेंगे फ़िल्म को लेकर खुलासा, रामोजी राव स्टूडियो में होगा इवेंट…

इंटरटेनमेंट

हैदराबाद /सत्य का सामना / SSMB29 update/ एसएस राजामौली आज सिर्फ भारत में नहीं दुनियां के दिग्गज निर्देशकों में गिने जाते है बाहुबली सीरीज हो या आरआरआर दोनों फिल्मों ने पुरी दुनियां में धमाल मचाया। अब लेकर आ रहे है एक हजार करोड़ी फ़िल्म SSMB29 जिसका सिर्फ भारत में ही नहीं पुरी दुनियां में इस फ़िल्म को लेकर क्रेज़ बना हुआ है यह फ़िल्म पुरी दुनियां के 200 देशों में रिलीज़ करने की योजना है यह पुरी तरह से पैन वर्ल्ड फ़िल्म होगी। फ़िल्म में सुपरस्टार महेश बाबू, देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा, पृथ्वी सुकुमारन एवं हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता काम करते दिखेंगे। चुकी यह पैन वर्ल्ड मूवी है तो इसका स्तर भी विश्व स्तर का होगा…

 

SS Rajamouli और Mahesh Babu 15 नवंबर को SSMB29 का ग्रैंड लॉन्च इवेंट करने वाले हैं. इस दौरान फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक रिलीज़ होगा. हैदराबाद के Ramoji Film City में हो रहे इस प्रोग्राम को Jio Hotstar पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इस कार्यक्रम में राजामौली और फिल्म की स्टारकास्ट के अलावा हजारों लोग जुटने वाले हैं. खबर है कि मेकर्स ने उनके लिए कड़े कानून और नियम बनाये जिससे आम लोगो को तकलीफ न हो और फ़िल्म से जुड़ी खबरे, वीडियो इवेंट के पहले सामने न आए..

 

 

महेश बाबू की फिल्म को फिलहाल ‘ग्लोबट्रोटर’ कहकर पुकारा जा रहा है. कुछ दिनों पहले फिल्म में विलेन बने पृथ्वीराज सुकुमारन का फर्स्ट लुक सामने आया था. अब प्रियंका चोपड़ा का भी फर्स्ट लुक सामने आ गया है. एक्ट्रेस राजामौली की फिल्म में मंदाकिनी का रोल करने वाली हैं..

 

 प्रियंका ने शेयर किया फर्स्ट लुक

प्रियंका ने आज अपने एक्स अकाउंट पर आस्क प्रियंका सेशन किया था. इस सेशन के दौरान एक्ट्रेस ने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया. इसी बीच एक्ट्रेस ने राजामौली की फिल्म से अपना फर्स्ट लुक भी शेयर किया. फर्स्ट लुक के सामने आने के बाद फैंस फूल नहीं समा रहे. फिल्म में पीसी के किरदार का नाम मंदाकिनी होने वाला है. उनके इस लुक में कमाल की लग रही हैं. तस्वीर में प्रियंका के हाथ में बंदूक देखी जा सकती है. वो पीली साड़ी में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने फिल्म से अपना पहला लुक शेयर करते हुए लिखा- ‘वो जो दिखती है उससे कहीं ज्यादा है. मिलिए मंदाकिनी से.’

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *