नई दिल्ली। भाजपा ने जरूरतमंद महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये देने, होली व दीपावली में मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। अन्य दिनों में उन्हें पांच सौ रुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। संकल्प पत्र में किए गए इन वादों को महिला दिवस पर पूरा किया जाएगा।
इसके लिए आठ मार्च को दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व अन्य नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी समय मांगे जाने की बात कही जा रही है।