दिल्ली : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक्शन में, सरकारी स्कूलों का किया निरिक्षण अधिकारियो को लगाई फटकार…..

दिल्ली

नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल जहां भी जाते थे तो दो उपलब्‍ध‍ियां जरूर ग‍िनाते थे. पहला, उन्‍होंने बिजली-पानी मुफ्त कर द‍ि‍या है और दूसरा, द‍िल्‍ली के सरकारी स्‍कूल ऐसे हैं, जहां प्राइवेट स्‍कूलों से बच्‍चे एडमिशन लेने के ल‍िए आ रहे हैं. लेकिन द‍िल्‍ली में बीजेपी की सरकार बनते ही सीएम रेखा गुप्‍ता आम आदमी पार्टी के उपलब्‍ध‍ियों की पोल खोलने में जुट गई हैं. सूत्रों के मुताबिक-पता तो यहां तक चला है क‍ि टॉयलेट को क्‍लासरूम में ग‍िना जाता था. क्‍लासरूम बनाने पर तय कीमत से दोगुना खर्च कर द‍िया गया…

 

फोटो : स्कुल का निरिक्षण करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

 

गुरुवार को रेखा गुप्ता खुद  द‍िल्‍ली के एजुकेशन मॉडल का र‍ियल‍िटी चेक करने पहुंच गईं. सीएम सुबह अचानक शालीमार बाग के सरकारी स्कूल पहुंच गईं. एक सीएम के तौर पर स्कूलों का अचौक निरीक्षण तो समझ में आता है…लेकिन सीएम यहीं नहीं रुकीं… वो स्कूल के टॉयलेट और बाथरूम को चेक करने पहुंच गईं. इस दौरान स्कूल में गंदगी और बेहाली देखकर उन्‍होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई. लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि शिक्षा मॉडल को लेकर BJP सरकार का ये एक्शन असल में सिर्फ ट्रेलर हैँ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *