Horoscope of 7th march : कैसा गुजरेगा दिन, किसे मिलेगी सफलता, किसे होगा धन लाभ, आइए आज का राशिफल जाने….

राशिफल

सत्य का सामना /आज का पंचांग और राशिफल

 

दिनांक = 07-मार्च-2025

दिन = शुक्रवार

संवत् = 2081

मास = फाल्गुन मास

पक्ष = शुक्ल पक्ष

तिथि= अष्ठमी तिथि आज सुबह 09:19 तक रहेगी

 

आज का राहूकाल:- सुबह 10:30 से 12 :00 तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें

 

 

 

मेष राशि :- आज आपके निर्णय गलत साबित हो सकते हैं।आज व्यापार में आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ सकता है।पुराने दोस्तों के साथ समय व्यतीत होगा,कर्मचारियों की लापरवाही से नुकसान सम्भव है।

 

वृषभ राशि :- समय की उपयोगिता समझनी चाहिए,इस दिन नासमझी में बड़ा नुकसान हो सकता है।जिद्दी व्यवहार से पारिवारिक माहौल बिगड़ सकता है,आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी।

 

मिथुन राशि :- परिजनों की किसी बात से दुखी हो सकते हैं,निजी जीवन में किसी दूसरे व्यक्ति को प्रवेश न करने दें।माता-पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी,वाहन पर खर्च बढ़ेगा।

 

कर्क राशि :- मन की अस्थिरता के कारण निर्णय लेने में कठिनाई होगी,संतान के व्यवहार से नाखुश रहेंगे।आर्थिक लाभ के योग बनेंगे,व्यापार में नई तकनीक का लाभ मिलेगा।पूर्व में गुम हुई वस्तु मिलने के योग हैं।

 

सिंह राशि :- अपने वाक्चातुर्य से रूके कार्य पूरे करा लेंगे।जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सतर्क रहें,धोखा मिलने के योग हैं।दूसरों की चुगली और निंदा करने से बचें,न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।

 

कन्या राशि :- कम बोलें,अच्छा बोलें,ऊर्जा और हुनर का सही उपयोग आप को करियर में ऊंचाइयां दिला सकता है।वैवाहिक चर्चाएं सफल होंगी।आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

 

तुला राशि :- आज का दिन शुभ है,व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं।भवन भूमि से जुड़े मामलों में आपकी विजय होगी,न्यायालयीन प्रकरण का सुगमता से समाधान होगा।लोगों में आपकी ख्याति बढ़ेगी,संत दर्शन संभव है।

 

वृश्चिक राशि :- दूसरों के लिए अच्छा सोचते हैं पर लोग इनके प्रति दुर्भावना रखेंगे।समय रहते जरूरी कार्य और जिम्मेदारियां पूरी करें।स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें,किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से रूके कार्य समय पर पूरे होंगे।

 

धनु राशि :- संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा।बड़े भाइयों का सहयोग मिलेगा।मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी,आपकी शक्ति में वृद्धि होगी।पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ और मजबूती दिलाने वाला है।

 

मकर राशि :- दूसरों पर आश्रित ना रहें,स्वयं को मजबूत बनाएं।आपको अपनी एक अलग पहचान बनानी होगी,आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।कला जगत से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है।मानसिक तनाव यथावत बने रहेंगे।

 

कुंभ राशि :- लंबे समय से रूके कार्य पूरे होंगे,आस पड़ोस में व्यवहार मजबूत होंगे।धार्मिक आस्था बढ़ेगी,संतान के व्यवहार से खुश रहेंगे।पेट से संबंधित पीड़ा संभव है,यात्रा के योग बन रहे हैं।

 

मीन राशि :- किसी की निंदा ना करें,अपने सही समय का इंतजार करें।राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है,किसी योग्य व्यक्ति का साथ आगे बढ़ने में सहायक साबित होगा।विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *