सत्य का सामना/भारत ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने मौजूदा चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के लिए बनाए गए हाइब्रिड मॉडल को लेकर कहा कि भारतीय टीम को दुबई में सभी मैच खेलने का बड़ा फायदा मिल रहा है, जबकि अन्य टीमों को पाकिस्तान के विभिन्न स्थानों पर खेलना पड़ रहा है।
फोटो: पैंट कमिंस
भारतीय टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत उसे सभी मुकाबले दुबई में खेलने का अवसर मिला। भारत की टीम पहले से ही मजबूत है और एक ही मैदान पर खेलने से उसे और अधिक फायदा मिल रहा ह
