चेन्नई/सत्य का सामना/इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के फाइनल मुकाबले में रविवार (26 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टक्कर होनी है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा.
आईपीएल 2024 में बारिश का कहर भी देखने को मिला है. अब तक तीन मुकाबले बारिश के चलते धुल चुके हैं. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आईपीएल 2024 के फाइनल मैच के दौरान अगर बारिश आ जाती है या किसी अन्य वजह से मैच नहीं होते हैं तो फिर नतीजा कैसे निकलेगा….
यह भी पड़े आज का राशिफल जानें 👇
बता दें कि बारिश या किसी अन्य कारणों के चलते रविवार यानी 26 मई को तय समय में मिनिमम पांच-पांच ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता है तो मैच रिजर्व डे (27 मई) में जाएगा. पिछले साल भी फाइनल मुकाबला रिजर्व डे में पहुंचा था. रिजर्व डे में मैच वहीं से शुरू होगा जहां रुका था. अगर रिजर्व डे में भी बारिश का खलल पड़ता है और नियमित समय में मिनिमम पांच-पांच ओवरों का खेल संभव नहीं हो पाता तो इंडियन प्रीमियर लीग के विजेता का फैसला सुपर ओवर से हो सकता है.
यह भी पड़े आठ राज्यों के 58 सीटो में कितना वोट पड़ा जाने
अगर सुपर ओवर भी नहीं हो पाता तो पॉइंट्स टेबल के आधार पर विजेता का फैसला होगा. आपको बता दें कि मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स पॉइंट टेबल में टॉप पर रही थी, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने दूसरा स्थान हासिल किया था. यानी ऐसी स्थिति होने पर कोलकाता नाइट राइडर्स को विजेता घोषित किया जाएगा..
