गाजियाबाद: इंतजार करते यात्रियों को बस ने कुचला, छह गंभीर रुप से घायल…..

दिल्ली

गाजियाबाद/गाजियाबाद जिले में बुधवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. मसूरी थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर स्थित मसूरी बस स्टैंड के पास एक मेट्रो इलेक्ट्रिक बस ने आधा दर्जन लोगों को कुचल दिया. हादसा देख मौके पर अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू चलाया और घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया. हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया.

 

 

ड्राइवर नहीं कंडक्टर चला रहा था बस!

 

वहीं हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया. पुलिस की जांच में यह पता चला है कि बस ड्राइवर की लापरवाही से ये हादसा हुआ. इस मेट्रो इलेक्ट्रिक बस को जो ड्राइवर चलाता है, आज वह नहीं चला रहा था, बल्कि ड्राइवर की सीट पर कंडक्टर बैठा था. जानकारी के मुताबिक, वह एक बस के साथ रेस लगाने लगा, जिसके कारण हादसा हुआ.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *