India vs Australia Live Cricket Score 3rd ODI- इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया तीन मैच की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। शुभमन गिल लगातार तीसरा टॉस हारे। भारतीय प्लेइंग XI में दो बड़े बदलाव हुए हैं। नीतिस कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा की एंट्री हुई है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी एक बदलाव किया है। सीरीज के पहले दो मैच जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी मेजबान टीम की नजरें तीसरे मुकाबले को भी अपने नाम करने पर होगी। वहीं शुभमन गिल की टीम व्हाइटवॉश से बचना चाहेगी। वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया आज तक भारत का सूपड़ा साफ नहीं कर पाया है। अगर आज ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे जीतता है तो यह शुभमन गिल की कप्तानी पर कलंक होगा।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेनशॉ, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, नाथन एलिस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड
