जिम्बाब्वे के स्टार क्रिकेटर खिलाड़ी हीथ स्ट्रीक जिंदा हैं. उनके मरने की फेक न्यूज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. दरअसल, 49 साल के पूर्व जिम्बाब्वे के क्रिकेटर हीथ स्ट्रीक के बारे में सोशल मीडिया पर यह सूचना आई थी कि उनकी कैंसर से मौत हो गई है. हीथ स्ट्रीक के ही जिम्बाब्वे टीम में साथी रहे हेनरी ओलंगा ने पहले उनकी मौत को लेकर पुष्टि की थी. हालांकि, बाद में उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया.

