दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की. केजरीवाल की यह मुलाकात दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ राजनीतिक दलों के नेताओं से समर्थन मांगने के चलते हुई . इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी केजरीवाल के साथ मौजूद थे.।