जोधपुर/सत्य का सामना/जोधपुर में स्थानीय लोग आवारा कुत्तों के आतंक से परेशान हैं. इन कुत्तों ने शहरवासियों को दहशत में जीने के लिए मजबूर कर दिया है. सड़क पर आप चाहे पैदल चल रहे हो या फिर स्कूटी ओर, आवारा कुत्ते कभी भी अटैक कर देते हैं. इस वजह से नागरिक सड़क पर जाने से भी डरने लगे हैं. लेकिन नगर निगम का इस बात से कोई लेना-देना नहीं है. अब जब जोधपुर घूमने आए तीन विदेशी पर्यटकों पर कुत्तों ने अटैक किया है, तब जाकर उनकी नींद खुली है.

जोधपुर भारत का एक प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट है. हर साल यहां कई देशों से पर्यटक आते हैं. लेकिन अब आवारा कुत्तों की वजह से पर्यटक यहां आने से कतराने लगे हैं. लोग अब दुबारा यहां आने से कान ऐंठ रहे हैं. लेकिन इन सबका नगर निगम पर कोई असर नहीं हैं. अब एक ही दिन में घूमने आए तीन विदेशी पर्यटकों पर आवारा कुत्तों ने अटैक किया, जिसके बाद उन्होंने कभी भारत ना आने की कसम खा ली है. सबसे हैरानी की बात ये है कि इन पर्यटकों को बेहतर इलाज भी नहीं मिल पा रहा है. ऐसे में ये वापस अपने देश जाकर इलाज करवाने की बात कहते नजर आ रहे हैं.
