केरला/केरला के पालक्काड के कुट्टनाड इलाके में एक हाथी ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में हाथी के महावत कुंजुमोन की मौत हो गई। दरअसल पालक्काड के कुट्टनाड में एक मंदिर में एक वर्षिक उत्सव का आयोजन किया गया था। गुरुवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनिट पर, ये सजा धजा हाथी अचानक भड़क गया। इस हाथी के महावत कुंजू मोन ने उसे कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
फोटो : उत्सव के दौरान
हाथी ने पहले महावत को कुचल दिया। उसके बाद मंदिरकेआसपास बनी दुकानों और वहां पर खड़े वहनों को भी भारी नुकसान पहुंचाया। हालांकि काफी देर की मशक्कत के बाद किसी तरह हाथी को काबू में कर लिया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने के बाद महावत कुंजूमोन की मौत हो गयी, पुलिस ने ममला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हाथी के हमले में बुजुर्ग की मौत
6 फरवरी (गुरुवार) को सुबह इडुक्की जिले में जंगली हाथी के हमले में 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मृतक की पहचान विमल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, घटना मरयूर पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत चंपक्कड़ में एक आदिवासी बस्ती में हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम इलाके में गई।
