राजस्थान कोटा: कोटा में स्टूडेंट के आत्महत्या का मामला दिनो दिन ही बढ़ता जा रहा है, अब ये पढ़ाई का प्रेशर है या कुछ और लेकिन आत्महत्या ये बहुत ही गम्भीर विषय है , माता पिता अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए बाहर भेजते है ताकि जिंदगी में पड़ लिख कर कुछ हासिल किया जा सके, लेकिन पढ़ाई का इतना ज्यादा बोझ बच्चे सहन नही कर पाते है जिसकी वज़ह से वो आत्महत्या करने पे मजबुर हो जाते है …. कोटा में दिसंबर से लेकर जनवरी तक 5 छात्रों ने आत्महत्या कर ली है ।
एंबुलेंस में लाए गए बेटे को शव को देखकर रोती हुई मनन की मां.
शनिवार सुबह जवाहर नगर (Jawahar Nagar) थाना इलाके में एक और कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड कर लिया है. मृतक छात्र का नाम मनन जैन (Manan Jain) है. वो कोटा में अपनी नानी के साथ रहकर जेईई (JEE) की तैयारी कर रहा था. आज पुलिस को उसका शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला..

बूंदी का रहने वाला था मनन
जवाहर नगर थाना अधिकारी राम लक्ष्मण गुर्जर ने बताया, ‘मनन बूंदी जिले के इंदरगढ़ इलाके का रहने वाला था. वह कोटा में 3 साल से अपनी मौसी के लड़के के साथ नानी के घर पर रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था. वह पढ़ाई में बहुत होशियार था. फिलहाल सुसाइड के कारण सामने नहीं आए हैं. हमने उसका शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था, जो परिजनों के आने के बाद उन्हें सौंप दिया गया है.’
