प्रयागराज:कुंभ में एक बार फिर लगी आग, सूचना मिलने तक कोई जनहानि नही, आग पर काबू पाया गया…

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र में गुरुवार को आग लग गई. आग लगने की घटना पीपा पुल संख्या 18 के पास घटी. मौके पर आरएएफ, यूपी पुलिस और दमकल ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया. आग सेक्टर 18, शंकराचार्य मार्ग पर हरिहरानंद कैंप में लगी. हालांकि दमकल ने आग पर काबू पा लिया है. फिलहाल किसी भी जान- माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. हालांकि फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है..

 

आग लगने की तीसरी घटना

महाकुंभ में आग लगने की यह इस तरह की तीसरी घटना बताई जा रही है. अभी आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है.

30 जनवरी को लगी थी आग

बता दें कि इससे पहले भी आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इससे पहले 30 जनवरी को महाकुंभ के सेक्टर-22 में भी कई पंडालों में आग लग गई थी. इस आग में 15 टेंट जलकर खाक हो गए थे. महाकुंभ मेले के सेक्टर 2 में दो कारों में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया था. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था और समय रहते फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पा लिया था.

19 जनवरी को भी लगी थी आग

वहीं, 19 जनवरी को महाकुंभ मेले के सेक्टर 19 में एक और आगजनी की घटना हुई थी, जब एक शिविर में रखे घास-फूस में आग लग गई थी. इस घटना में करीब 18 शिविर जलकर खाक हो गए थे.आग की लपटें 5 किलोमीटर दूर तक उठती दिखाई दी थी. यहां पर श्रद्धालु अपने टेंट में खाना बना रहे थे. इसी दौरान सिलंडेर ब्लास्ट हुआ और आग लग गई थी. देखते ही देखते आग फैलती गई. आग लगने से 2 दर्जन से ज्यादा टेंट जलकर खाक हो गए थे. हवा की वजह से आग सेक्टर 19 से 20 तक पहुंच गई थी. ये आग शाम 4 बजे के आसपास लगी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *