महाकुंभ 2025 : अखिलेश यादव ने 7 करोड़ के आंकड़े को फर्जी बताया, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने किया जवाबी हमला….

उत्तर प्रदेश

लखनऊ/ बीते गुरुवार को अखिलेश यादव ने महाकुंभ की भीड़ के सवाल पर कहा था कि सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है। बता दें कि 11 से 16 जनवरी के बीच मात्र छह दिनों के अंदर अब तक सात करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम व अन्य घाटों पर पुण्य की डुबकी लगा ली है।
अनुमान है कि इस बार महाकुंभ में 45 करोड़ से ज्यादा लोग पुण्य की डुबकी लगाएंगे। 11 जनवरी को लगभग 45 लाख लोगों ने स्नान किया तो 12 जनवरी को 65 लाख लोगों के स्नान करने का कीर्तिमान स्थापित हुआ। इस तरह महाकुंभ से दो दिन पहले ही रिकार्ड एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान किया।

 

महाकुंभ पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने हमेशा सनातन का विरोध किया। कुछ लोग सनातन को शिखर पर देखना ही नहीं चाहते उन्हें महाकुंभ पर राजनीति करने से बाज आना चाहिए और वहां आ रहे करोड़ों श्रद्धालुओं का स्वागत करना चाहिए।
सपा प्रमुख की टिप्पणी कि दाेनों उप मुख्यमंत्री हाथ पकड़कर मुख्यमंत्री को करवाएं गंगा स्नान पर यह पलटवार उप मुख्यमंत्री ने किया। उन्होंने कहा कि जब भी किसी ने सनातन का अपमान किया है, उसे पश्चाताप करना पड़ा है। अखिलेश और उनकी पार्टी सपा को भी पश्चाताप करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *