यूपी /हापुड़ / डिजिटल नेटवर्क / समय कब पलट जाए कुछ नहीं कह सकते, आप सभी को SDM ज्योति मौर्य और उसके पति अलोक मौर्य का मामला शायद याद होगा। यूपी हापुड़ में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें पति ने पड़ा लिखा कर पत्नी को दरोगा बनाया और फिर दरोगा बनने के पत्नी अपने पति और परिवार वालों पर दहेज़ प्रताड़ाना का रिपोर्ट दर्ज करवाती है। आइये पुरा मामला विस्तार से जाने…

कोतवाली पिलखुवा क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर निवासी गुलशन ने बताया कि वह आर्मी में जाने के सपने देख रहा था। वह दिन में मजदूरी और रात में पढ़ाई करता था इसी दौरान वर्ष 2016 में कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी पायल रानी से उसकी दोस्ती हुई, दोस्ती प्यार में बदली तो दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। 2021 में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों की 2 दिसंबर 2022 को हिंदू रीति-रिवाज से शादी करा दी गई।
2023 में परीक्षा कर बनी थी दरोगा
गुलशन ने बताया कि शादी के बाद उसने पत्नी का पूरा सहयोग किया और 2023 में उसने उत्तर प्रदेश पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा पास कर ली। इससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन यह खुशी बहुत दिन तक नहीं रही पायल बिजी रहने लगी, दूसरी जगह पोस्टिंग की वजह से दोनों की मुलाकात भी कम होती थी। इन्हीं सब बातों को लेकर दोनों में विवाद रहने लगा। कुछ दिनों में यह आपसी विवाद मनमुटाव में बदल गया, जानने वालों ने मामला सुलझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी।

बरेली के थाने में तैनात है महिला दरोगा
गुलशन का कहना है कि पत्नी पायल इस समय बरेली के हाफिजगंज थाने में तैनात है और 13 नवंबर 2025 को उसने हापुड़ के एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मिलकर मेरे और परिवार वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की। एसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में उसके और परिवार वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। गुलशन ने एसपी से मिलकर मुकदमे में निश्पक्ष जांच की मांग की है।
