रायगढ़/सत्य का सामना/ नगरीय निकाय चुनाव हेतु सीएम श्री विष्णुदेव साय प्रदेश के कोने कोने में अपने प्रत्याशियों के प्रचार के लिए जनसंपर्क कर रहे है । इसी तर्ज पे रायगढ़ महापौर प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने वो रायगढ़ पहुंचेऔर रोड शो शामिल हुए
फोटो: जनता का अभिवादन करते सीएम साय
दुकान पहुचकर चाय बनाई और आनंद लिया….
सीएम साय ने पीएम मोदी जी का जिक्र करते हुए कहा की पीएम मोदी आज देश ही नहीं विश्व के लोकप्रिय नेता है उन्होने भी संघर्ष के दिनो मे चाय बेची थी । ठीक उसी प्रकार महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान है जिन्होंने चाय बेचने से लेकर राजनीति तक का सफर तय किया है मुझे पुरा विश्वास है की चुनाव जीतकर वो रायगढ़ का चहुंमुखी विकास करेंगे, इस दौरान उनके साथ विशेष रूप से वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी , गुरुपाल भल्ला, अरूणधर दीवान, उमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल उपस्थित रहे.……
फोटो: चाय बनाते सीएम विष्णुदेव साय
