रायगढ़ /न्यूज़ नेटवर्क /सत्य का सामना / रायगढ़ जिले के तमनार ब्लाक में 27 दिसंबर को कोल खदान के आबंटन के प्रदर्शन हुआ था इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसा हुई थी।
खदान के विरोध में ग्रामीणों ने महिला टीआई के साथ मारपीट और महिला आरक्षक के साथ दुर्व्यवहार किया था जिसका वीडियो सोशल मिडिया में वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में महिला आरक्षक को अर्द्धनंग कर पीटा गया था, महिला आरक्षक विनती करती रही लेकिन आरोपी ने चप्पल दिखा के मारते रहे।
पुरे देश में इस आंदोलन का जमकर विरोध हुआ था और जब पुलिस ने सभी छह आरोपी को गिरफ्तार किया तो मुख्य आरोपी जिसने महिला आरक्षक के साथ दुर्व्यवहार किया था उसका जुलुस निकाला गया….
