नई दिल्ली। दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया। शाम 6 बजे तक 57.89 फीसदी मतदान हुआ। सत्तारूढ़ आप लगातार चौथी जीत की उम्मीद कर रही है जबकि भाजपा 1998 के बाद सत्ता में वापसी के लिए कड़ी टक्कर दे रही है।
बता दें कि धीमी शुरुआत के बाद मतदान प्रतिशत में वृद्धि जारी रही, इस बीच सीलमपुर के एक मतदान केंद्र पर थोड़ी देर के हंगामे के बाद आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगे, जहां एक फर्जी मतदाता को किसी और की पहचान पर वोट डालते हुए पकड़ा गया..
शाम 5 बजे तक अन्य रुझान इस प्रकार रहे
संगम विहार 57.41 प्रतिशत
बदरपुर 54.51 प्रतिशत
तुगलकाबाद 53 प्रतिशत
ओखला 52.77 प्रतिशत
कस्तूरबा नगर 51.70 प्रतिशत
मालवीय नगर 52.07 प्रतिशत
छतरपुर 60.53 प्रतिशत
अंबेडकर नगर 56.98 प्रतिशत
देवली 56.8 प्रतिशत
महरौली 50.59 प्रतिशत
मध्य दिल्ली
मटिया महल में 61.40 प्रतिशत
बल्लीमारान में 59.56 प्रतिशत
बुराड़ी में 56.16 प्रतिशत
सदर बाजार में 57.06 प्रतिशत
तिमारपुर में 53.29 प्रतिशत
करोल बाग में 47.40 प्रतिशत
चांदनी चौक में 52.76 प्रतिशत
