मलेशिया/सत्य का सामना/ कुआलालम्पुर में खेलें गए अंडर 19 आईसीसी वूमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को ह 9 विकेट से हराकर एक बार फिर ट्रॉफी में कब्जा कर लिया है। भारत ने अपने खिताब को डिपेंड भी किया है, भारत की बेटियो ने पूरे टूर्नामेंट में सभी टीमों को एकतरफा हराते हुए यह साबित कर दिया है की भारत की बेटियां किसी से कम नहीं है ।

दक्षिण अफ्रीका टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया , ओपनिंग बल्लेबाज़ी करने के लिए जेमा बोथा और सिमोन लुरेंस की जोड़ी आई । अभी स्कोर बोर्ड पे 11 रन ही जुड़े थे की सिमोन लुरेंस को सिसोदिया ने शून्य पे बोल्ड कर साऊथ अफ्रीका को पहला झटका दिया। 20 रन बनते बनते बोथा भी शबनम की शिकार हो गई और 16 रन जोड़कर चलती बनी। उसके बाद तो माने जैसे विकेटो की झड़ी लग गई, पतझड़ के सूखे पत्तों के जैसे अफ्रीका के बल्लेबाज़ आउट होते गए। भारत में शुरू से ही शिकंजा कस के रखा था एक एक रन के लिए अफ्रीकन बल्लेबाजों को तरसा के रखा था लेके दे के ही पूरी टीम 82 रन बना पाई, अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा 23 रन वैन रूस्ट ने बनाएं।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट ऑलराउंडर जी तृषा को मिला , वही पारुणिका सिसोदिया, आयुषी शुक्ला, वैष्णवी शर्मा को दो दो विकेट और शबनम को एक विकेट मिला …..

दुसरी पारी में मात्र 83 रन का पीछा करने आई भारतीय टीम ने शुरू से ही ताबड़तोड़ शुरुवात की भारत का पहला विकेट 36 रन पे गिरा तब भारत गेम में बहुत आगे आ चूका था , ऑलराउंडर जी तृषा ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुऐ शानदार 33 गेंद पे 44 रन बनाएं जिसमे 8 चौके शामिल थे । उनका साथ निभाने आएं सनिका चलके ने भी अपने हाथ दिखाए और शानदार 22 गेंद पे 26 रन बनाएं और भारत को 12 ओवर में ही एकतरफा जीत दिलाकर पुरे भारत वर्ष को गर्व से भर दिया प्लेयर ऑफ द मैच जी तृषा को चुना गया ……
