मुंबई/सत्य का सामना/ वूमेंस प्रीमियर लीग 2025 में आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और डेल्ही कैपिटल के बीच फाइनल खेला गया…
बता दे कि यह लगातार दिल्ली कैपिटल का तीसरा फाइनल है, अपने पहले ट्रॉफी के सपने को लेकर आज दिल्ली कैपिटल मैदान में उतरी । एक बार मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु चैंपियन बन चुकी है…
टास जीत के डेल्ही कैपिटल ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और मुंबई इंडियंस को बैटिंग करने बुलाया। दिल्ली कैपिटल ने शुरू से ही कसी हुई गेंदबाजी की और मुंबई के बल्लेबाजों को खुल के खेलने का मौका ही नहीं दिया…
मैथ्यू के रूप में मुंबई का पहला विकेट गिरा ओर उसे कॉप ने इनस्विंग गेंद पे बोल्ड किया, वहीं यस्तिका 8 रन बना के कॉप का शिकार बनी, फिर उसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और सीवर ब्रंट ने पारी को संभाला और धीरे धीरे पारी को संभाला और स्कोर को बढ़ाते रहे….
एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई बड़ा स्कोर करेगी लेकिन सीवर ब्रंट के आउट होने से कप्तान हरमनप्रीत अकेली पड़ गई , सीवर ने 28 गेंद पे 30 रन बनाए वही हरमनप्रीत ने कप्तानी पारी खेलते हुए 44 गेंद पे 66 रन की बहुत ही महत्वपूर्ण पारी खेली नहीं तो मुंबई का सौ रन बनना भी मुश्किल था… कुल 20 ओवर में मुंबई ने सात विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए और दिल्ली कैपिटल को 150 रन का टारगेट दिया….

लक्ष्य का पीछा करनी उतरी दिल्ली की टीम की शुरुवात बेहद खराब रही , लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचाने वाली कप्तान लेनीग और धाकड़ बल्लेबाज शेफाली वर्मा कुछ खास नहीं कर पाई और जल्द ही आउट होने चलती बनी , जेमिमा ने एक छोर से संभाले रखा दिल्ली की उम्मीद को बनाए रखा, आउट होने से पहले जेमिमा ने 21 गेंद पे शानदार 30 रन बनाए, फिर उसकी बाद आई साउथ अफ्रीका ऑलराउंडर कॉप जिसने गेंदबाजी करते हुए दो विकेट लिए थे बल्लेबाजी में भी अपना जौहर दिखाया और निकी प्रसाद के साथ मिलकर दिल्ली की उम्मीदों को जिंदा रखा…

लेकिन रन रेट के दबाव में आकर कॉप ने गलत शॉट खेला और आउट हो गई, जब तक कॉप थी लग रहा था दिल्ली मैच जीत जायेगी लेकिन होनी को कुछ ओर ही मंजूर था… आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए लेकिन दिल्ली नहीं बना सकी,
मुंबई की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट सीवर ब्रंट की मिला..
और मुंबई ने यह मुकाबला 8 रन से जीत कर ट्रॉफी दूसरी बार अपने नाम की मुंबई इंडियंस इससे पहले भी एक बार खिताब जीत चुकी है….
