इजराइल का हमास के खिलाफ़ हवाई हमले लगातार जारी, आतंकी शिविर जेनिन में हो रहे हमले से अब तक 10 मरे कई घायल….

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

जेनिन। इजराइल की सेना का फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इजराइल की सेना ने शनिवार रात भर वेस्ट बैंक के जेनिन शरणार्थी शिविर में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चलाया। लगातार हमले किए। इस कार्रवाई में छह फिलिस्तीनी मारे गए। इस दौरान इजराइल की सेना का एक वाहन सड़क किनारे लगाए गए विस्फोटक की चपेट में आ गया। इससे चार जवान घायल हो गए। फिलिस्तीनी प्राधिकरण के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार तड़के कहा कि इस हमले में छह नागरिक मारे गए

 

साकेतिंक तस्वीर

आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान घायल चार जवानों में से दो की हालत नाजुक है। एक संयुक्त बयान में इजराइल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) और पुलिस ने कहा है कि सेना के वाहन आतंकवाद विरोधी अभियान के लिए जेनिन में दाखिल हो रहे थे, तभी सड़क के किनारे लगाए गए एक विस्फोटक उपकरण ने सीमा पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी। इसी दौरान चार जवान जख्मी हो गए। आईडीएफ का कहना है कि उसके हेलीकॉप्टर ने सैनिकों को निशाना बनाने वाले फिलिस्तीनी बंदूकधारियों के एक समूह के खिलाफ हवाई हमला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *