कानपुर/ उत्तर प्रदेश के कानपुर में महिला वकील को जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़िता ने बताया कि उन्हें सपा नेत्री रचना सिंह के नंबर से कॉल करके धमकी दी गई है. धमकी देने वाले ने घर से उठवा लेने और काटकर फेंकने की धमकी दी है…
कानपुर में फोन पर धमकी देने का सिलसिला शुरू हो गया है. एक दिन पहले छत्रपति शाहू जी महाराज कानपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति को जान से मारने की धमकी मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था, अब गुरुवार को कानपुर कोर्ट में वकालत करने वाली महिला वकील को उठा ले जाने और काट कर फेंक देने की धमकी मिली है. सबसे बड़ी बात यह है कि यह धमकी सपा नेत्री के फोन से आई थी. महिला वकील ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त ऑफिस में की है..

सांकेतिक तस्वीर
महिला वकील ने अपनी शिकायत में बताया कि वह गुरुवार सुबह लगभग 10:46 मिनट पर मुझे एक फोन कॉल आई. फोन करने वाले ने बोला कि मैं समाजवादी पार्टी की नेता रचना सिंह के यहां से बोल रहा हूं. कॉल करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि तुमने हमारी नेता को गाली दी. तुमको घर से उठवा लेंगे और काट कर फिकवा देंगे और धमकी देने वाले ने यह भी बताया कि यह सपा नेत्री रचना सिंह का नम्बर है.
